छावनी के महेश नगर निवासी मंजीत कौर ने बताया कि रविवार की शाम को वह अपनी बेटी अवजोत के साथ कार के माध्यम से बाजार में खरीदारी करने आई थी। कार को बाजार में लगाकर वह बेटी के साथ पैदल हनुमान मार्केट से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और आते ही हाथ से पर्स झपट लिया। यह देख वह सन्न रह गई और शोर मचाया। देखते ही देखते बाइक सवार दोनों आरोपी खान ढाबा की और फरार हो गए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बदमाशों ने सरेबाजार महिला से 10 हजार रुपये की नकदी से भरे पर्स की छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि अंबाला कैंट थाना भी इस मार्केट से कुछ ही दूरी पर स्थित है और आरोपी भी खान ढाबा के पास से फरार हुए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
