हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा है कि बंगाल टाइगर की तर्ज पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। इसके बाद अलग अलग प्रदेशों को कोई कानून बनाने की आवश्यकता नहीं है। विज ने कहा कि राष्ट्रीय पशु के लिए पहले से ही कानून बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित होने के बाद निःसंदेह उनकी सुरक्षा स्वयं हो जाएगी और जो रोजाना गौ हत्यायों और बीफ खाने के मामले आते हैं उन पर अपने आप रोक लग जाएगी तथा गौ हत्याएं कम होंगी। क्योंकि राष्ट्रिय पशु को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा सकता। इसीलिए वे सदा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
