Monday , 27 July 2026

फर्रूखनगर में गन प्वाइंट पर लूट, पुलिस कर रही लूट की घटना से इंकार

गुरुग्राम, 22 जून(सतीश): गुरुग्राम के फरूर्खनगर इलाके के खवासपुर में बने प्रधान होटल पर गन प्वाइंट पर हुई लूट की सुचना पुलिस को मिली, सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जाँच के बाद पुलिस इसे लूट की वारदात नहीं मान रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे स्कॉरपियो सवार तीन बदमाशों पर प्रधान होटल से 60 हजार रूपए लूट का आऱोप लगा है। खबर मिलते ही गुरुग्राम पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच की। पुलिस के मुताबिक प्रधान होटल पर सिगरेट पीने को लेकर कहासुमनी हुई। जिस पर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दे दी।

 

 

 

बेशक गुरुग्राम पुलिस इसे लूट की वारदात न मान रही हो लेकिन सच्चाई कुछ और ही नजर आ रही है। होटल कर्मचारियों की माने तो बदमाश वारदात के बाद धमकी देकर गए है। साथ ही होटल मालिक इतना डरा हुआ है कि इस वारदात को पुलिस के सामने बयान नहीं कर पा रहा है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *