फतेहाबाद, 1 सितम्बर(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के सिटी थाना में एक महिला ने शिकायत देकर अपनी एक दोस्त और उसके 2 साथी युवकों पर रेप व छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीडि़ता की दोस्त और उसके दो दस्तों व एक अन्य युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 354 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर धर्मबीर पूनिया ने बताया कि सिटी थाना में एक महिला ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था और इसके बाद वह मदद के लिए रतिया की नहर कॉलोनी में रहने वाली अपनी दोस्त कमल के पास गई थी। पीडि़ता ने बताया कि उसकी एक महिला दोस्त ने उसे अपने किसी पुरुष दोस्त का जिक्र करते हुए कहा कि वह उसे किराय पर मकान दिलवा देगा। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि अपनी दोस्त के कहने पर वह फतेहाबाद आई और बस स्टैंड से विनोद और संदीप नामक युवक पीड़िता को मकान पर ले गए जहां विनोद नामक युवक ने पीड़ित महिला के साथ रेप किया और संदीप नाम के शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
पीड़िता ने मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी महिला व उसके दो दोस्त विनोद व संदीप के खिलाफ रेप व छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
डीएसपी ने बताया कि पीडि़ता के कोर्ट में 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज करवाए जाएंगे और उसके बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
