Thursday , 29 October 2026

फतेहाबाद में 2 सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत

फतेहाबाद में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे देर रात हुए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए और आज सुबह पोस्टमार्टम करवा सभी शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस के अनुसार पहला हादसा भट्टूकला थाना क्षेत्र में हुआ जहां एक लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार दो युवक जा टकराए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा नेशनल हाईवे पर दरियापुर नहर के समीप घटित हुआ जहाँ अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमे बाइके सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। जांच अधिकारी शादी राम ने बताया कि इस संबंध में दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *