Sunday , 26 July 2026

फतेहपुर में पिछले काफी समय से खाली पड़े तहसीलदार के पद पर किरण वदाना की नियुक्ति

 इंदौरा, 16 अक्तूबर: जिले की सबसे बड़ी तहसील फतेहपुर में पिछले काफी समय से खाली पड़ा तहसीलदार का पद अब जल्द ही भरने वाला है। बता दें किरण वदाना फतेहपुर में तहसीलदार पद पर ज्वाइन करेंगी। प्रदेश सरकार ने 12 अक्टूबर को इस बावत आदेश जारी किए हैं।
जानकारी देते हुए पूर्व सांसद एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री कर्पाल परमार ने बताया कि सरकार ने 12 अक्तूबर को किरण बदाना के बतौर तहसीलदार ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही किरण वदाना फतेहपुर में बतौर तहसीलदार ज्वाइन करने वाली हैं।
आपको बता दें फतहपुर तहसील में तहसीलदार का पद पिछले काफी समय से खली पड़ा है जिसके कारण तहसील में आने वाले लोगों काफी समस्याएं आती थी। उन्हें अपना काम बिना करवाए ही वापिस लौटना पड़ता था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *