प्रदेश में बेरोज़गारी की समस्या को लेकर हरियाणा यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू की अध्यक्षता में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए कूच किया। जिसमें हरियाणा यूथ कांग्रेस के सैंकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने हैवी बरिगेटिंग करके प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। हरियाणा यूथ कांग्रेस के सैंकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारियां दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
