लखनऊ, 29 मई। उत्तर प्रदेश के ATS हेडक्वॉर्टर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि विभाग के उच्चाधिकारी आत्महत्या बता रहे है। पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी का शव मंगलवार दोपहर ATS के हेडक्वॉर्टर में उनके कमरे में मिला। सूचना मिलने पर सभी उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राजेश साहनी की मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूत्रों की माने तो राजेश साहनी ने अपने ऑफिशल रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
1992 बैच के पीपीएस सेवा में चुने गए राजेश साहनी 2013 में अपर पुलिस अधीक्षक बने थे। वह मूलतः बिहार के पटना के रहने वाले थे। 1969 में जन्मे राजेश साहनी ने एमए राजनीति शास्त्र से किया था। राजेश साहनी की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। उन्होंने कई आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। वह ATS में एएसपी के पद पर तैनात थे। गोमती नगर स्थित हेडक्वॉर्टर में उनका ऑफिस था। वह बहुत मजबूत और काबिल अफसर थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
