Monday , 14 September 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान हादसा,22 लोग जख्मी

पश्चिम बंगाल,16 जुलाई। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान एक हादसा हो गया। पीएम के भाषण के दौरान पंडाल का एक हिस्सा गिर गया, जिससे 22 लोग जख्मी हो गए। भाषण समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मिदनापुर के जिला अस्पताल में घायल समर्थकों का हाल जानने पहुंचे ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

वहीं इस दौरान कुछ भाजपा समर्थकों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की ।

 

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा, ‘हम मिदनापुर की रैली में सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। राज्य सरकार उन्हें हर तरह की चिकित्सा सेवा मुहैया कराएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *