Saturday , 31 October 2026

पद्मावत : पीछे हटी ‘करणी सेना’, की जमकर तारीफ

25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच फिल्म को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। फिल्म रिलीज होने से पहले से इसका विरोध कर रहे करणी सेना ने ऐलान किया है कि वो अब इस फिल्म का विरोध नहीं करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना- महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने चिट्ठी लिख कहा है कि उन्होंने 2 फरवरी को पद्मावत देखी है, जिसमें राजपूतों की वीरता और त्याग का बहुत सुंदर चित्रण किया गया है। यह फिल्म रानी पद्मावती की महानता को समर्पित है।

हम इस फिल्म से् पूर्णता संतुष्ट हैं। इसलिए हम हमारा आंदोलन/ विरोध बिना शर्त वापस लेते हैं और आपको आश्वासन देते हैं कि हम इस फिल्म को राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और भारत के सभी सिनेमा घरों में प्रदर्शित करने में आपका और फिल्म वितरकों का सहयोग करेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *