Thursday , 10 September 2026

पत्नी से तंग आकर पति ने की आत्महत्या

सोहना, 27 जून(सतीश राघव): एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी बीवी से तंग आकर ख़ुदकुशी जैसा कदम उठाया। मामला सोहना की बन्द कालोनी वार्ड नम्बर-20 का हैं। राहुल नामक युवक ने पत्नी से परेशान होकर बिजली के पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक हस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

सूत्रों के मुताबिक मृतक राहुल का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। वहीं मृतक की पत्नी राहुल को छोड़ कर काफी समय से अपने दो बेटों के साथ मायके में रह रही है। बताया जा रहा है राहुल के ससुराल वालों ने राहुल के साथ मारपीट भी की थी। बीती देर रात पहले तो राहुल ने शराब पी और उसके बाद घर आकर कमरे का दरवाजा बन्द कर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर ली।

 

 

वहीं दूसरी तरफ मृतक के पिता ने अपनी पुत्र वधु के भाई पर राहुल की हत्या कर शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता का कहना है कि वह सब रात को दिल्ली एक जन्म दिन की पार्टी में गए हुए थे और घर पर राहुल अकेला था इसी दौरान राहुल के साले ने मौका देख राहुल की हत्या की है। फिलहाल पुलिस बयानों के आधार पर मामले की जाँच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *