
हरियाणा डेस्क:- बहादुरगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के लिए पहले तो पति ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया और बाद में उसकी जमकर पिटाई भी की। इतना ही नहीं आरोपी पति ने किसी नुकीली चीज से पत्नी के हाथ पर अपना नाम तक लिख दिया। आरोपी पति ने हत्या के कई घंटे बाद तक अपनी पत्नी को घर में ही रखा और बाद में खुद को फंसता देख शव को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ के लाइन पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामला बहादुरगढ़ के छोटू राम नगर का है मृतका की पहचान 21 वर्षीय शीतल के रूप में हुई है। शीतल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज की रहने वाली थी। 2 साल पहले उसकी शादी उत्तर प्रदेश निवासी बीर सिंह के साथ राजधानी दिल्ली के नांगलोई आर्य समाज मंदिर में हुई थी। बीर सिंह दिल्ली में ब्याह शादियों में कैटरिंग का काम करता है। शादी के बाद से ही शीतल से दहेज लाने की मांग की जाती थी और नहीं लाने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। कई बार घरवाले शीतल के साथ मारपीट के बाद उसे घर भी ले गए, लेकिन बीर सिंह शीतल को वापस ले आया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस जांच अधिकारी जयकरण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बीर सिंह के घर में कोई संदिग्ध घटना हुई है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शीतल का शव घर के कमरे में पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया और उसके परिजनों को सूचना दी। फिलहाल शीतल की मां के बयान के आधार पर उसके पति बीर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन बीर सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बहरहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मगर शीतल की बेरहमी से हत्या करने वाले बीर सिंह को पुलिस से कब तक गिरफ्तार कर पाती है। यह देखने वाली बात होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
