Monday , 27 July 2026

पटियाला में बम धमाका, 2 लोगों की मौत व 3 घायल

पटियाला,19 मार्च। पटियाला के सनौरी अड्डा क्षेत्र के लकड़मण्डी इलाके में सोमवार सुबह कूड़ा बीनने वालों के घर में बम विस्फोट हो जाने से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हे गंभीर छोटे आई हैं जिनमे बच्चें भी शामिल है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और जाँच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका लकड़मण्डी क्षेत्र में स्थित सीकरी मोहल्ले में कूड़ा बीनने वाले लोगों के घर हुआ। इस विस्फोट में मारे गए सिकंदर और शैमली बम जैसी दिखने वाली बेकार पड़ी चीज लेकर आए थे और उसमें से पीतल निकालने की कोशिश के दौरान उसमें धमाका हुआ जिससे ये हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित परिवार ने सरकार से सहायता की मांग की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *