गांव बबैल में एक नवविवाहित जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। मंगलवार सुबह स्वजन जगाने गए तो दोनों बेड पर मृत मिले। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।गांव बबैल के सरपंच विक्की ने बताया कि बबैल निवासी गुरमीत की राम नगर निवासी एक युवती से 21 नवंबर 2023 को शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हंसी-खुशी से रह रहे थे।सोमवार रात भी दोनों खाना खाकर सोए थे। सुबह नहीं उठे तो स्वजन उठाने पहुंचे, लेकिन दोनों मृत मिले। फिलहाल दोनों के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया। एफएसएल की टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
