Sunday , 26 July 2026

पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली के द्वारका के बिंदापुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ से सनसनी मच गई। यहां मेट्रो पिलर नंबर 68 के पास पंजाब पुलिस और फरार चल रहे बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चार बदमाशों को धर दबोच लिया है। एक फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, द्वारा के बिंदापुर में मेट्रो पिलर नंबर 68 के पास एक घर में 5 बदमाश छिपे हुए थे। इसकी सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। यह देखते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग किया। करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग के बाद बदमाश काबू में आए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने चार बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार बदमाश कार लुटेरे बताए जा रहे हैं। पुलिस को इनके पास से कई हथियार मिले हैं। इसी बीच सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिर पंजाब पुलिस के साथ कार्रवाई में शामिल हो गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *