Friday , 6 November 2026

पंचकूला में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा ब्लास्ट,550 नए मरीज आए सामने

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में कोरोना के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। तो वहीं, पंचकूला में पिछले 24 घंटों में 550 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है। जिसमें 276 मरीज़ पंचकूला जिले के शामिल है। जिसमें 140 पुरुष व 136 महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में आज यानी कि बुधवार को 1 और कोरोना संक्रमित मरीज़ की मौत हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोविड लैब में 550 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर के अनुसार, पंचकूला में कल देर शाम से अब तक कोविड लैब में 550 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं आज पंचकूला के चंडीमंदिर में 55 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है। पंचकूला में अबतक 160 लोगों की कोराना संक्रमण से मौत हो चुकी है। पंचकूला में मौजूदा समय में 1678 कोरोनाग्रस्त सक्रिय मरीज़ हैं। जबकि 13792 ऐसे मरीज़ है जो कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *