Thursday , 10 September 2026
Haryana News

पंचकूला के पिंजौर में अमरावती मॉल के बाहर फायरिंग, एक की मौत- Haryana News

पिंजौर (पंचकूला), 6 जून 2025 — हरियाणा के पंचकूला में  गुरुवार देर रात पिंजौर स्थित अमरावती मॉल के बाहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब स्कॉर्पियो में बैठ रहे दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस सनसनीखेज वारदात में सोनू नोल्टा नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रिंस राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। Haryana News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मूवी के बाद खूनखराबा

घटना उस समय हुई जब सोनू, प्रिंस और तीन युवतियां मॉल में मूवी देखकर बाहर निकले थे। जैसे ही सोनू और प्रिंस अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठने लगे, पीछे से बाइक सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग के दौरान भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

चार गोलियां लगने से सोनू की मौके पर मौत

सोनू नोल्टा को करीब चार गोलियां लगीं और वह घटनास्थल पर ही ढेर हो गया। वहीं, प्रिंस राणा को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

हत्या के बाद वायरल हुआ वीडियो, नाम लिया गया “अनमोल” का

इस खौफनाक वारदात के चंद घंटों के भीतर ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक युवक खुलेआम इस हत्या की जिम्मेदारी लेता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक कहता है:
“हमारी रंजिश थी, अनमोल ने काम करवाया है।”

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीयूष पिपलानी नामक युवक का है, जो कभी सोनू का जानकार था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बनाई गई विशेष टीमें

अमरावती मॉल के बाहर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंगघटना के तुरंत बाद पुलिस उपायुक्त (DCP) सृष्टि गुप्ता मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले घायल प्रिंस की हालत की जानकारी ली और फिर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को मौके से जिंदा कारतूस, खोखे और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद हुई है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।

DCP सृष्टि गुप्ता ने बताया,
“वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *