हरियाणा की नगर निगम और नगर पालिकाओं में क्लर्क पद पर हुई भर्ती के बाद अब लंबे समय से अनुबंध के आधार पर काम करते आ रहे कर्मचारियों की नौकरियों पर तलवार लटक गई है,,,,,,,जिसके विरोध में अंबाला में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने अंबाला नगर निगम में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग करत हुए कहा कि सरकार लंबे समय से अनुबंध के आधार पर काम पर लगे हुए कर्मचारियों को नौकरी से ना हटाए,,,,,,,,,बतादें कि नगर निगम और नगर पालिकाओं में क्लर्क पद पर भर्ती के बाद अब लंबे समय से अनुबंध के आधार पर लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारी सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अब क्लर्क भर्ती के बाद अनुबंध के आधार पर नौकरी कर रहे कर्मियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है। इसी के चलते अंबाला में कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार से उन्हें नौकरी से न हटाए जाने की मांग है। वहीँ कर्मचारी आगामी 23 को आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी फैसला करेंगे,,,,,,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर जारी हैं,,,,,,जहां एक तरफ अध्यादेशों का लगातार विरोध हो रहा हैं,,,,,, वहीं अब अंबाला में नगर निगम कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया,,,,और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,,,,फिलहाल देखना होगा कि नगर निगम कर्मचारियों की मांग पूरी होती हैं या नहीं,,
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
