Friday , 11 September 2026

निजी बैंक में डकैती का प्रयास

जयपुर में तड़के अज्ञात सशस्त्र लोगों ने एक निजी बैंक में डकैती का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षाकर्मी की सतर्कता ने इसे विफल कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस आयुक्त संजय अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात आठ-दस डकैतों ने बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी से मारपीट की और उसके हाथ पैर बांधकर मुख्य भवन में प्रवेश किया।

उन्होंने बताया कि तिजोरी के भीतरी इलाके में तैनात एक पुलिसकर्मी ने सीसीटीवी में बाहर हो रही हलचल को देखकर बदमाशों के अंदर आते ही हवा में गोलियां चलायी जिससे बदमाश भाग गए।

अग्रवाल ने बताया कि फरार डकैतों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी से बदमाशों के फुटेज लेकर मामले की जांच की जा रही है।

घटना के जारी फुटेज में अज्ञात अपराधियों के मुंह पर कपड़ा बांधे हुए है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *