एक नाबालिग लड़की के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला फतेहाबाद के भूना क्षेत्र के गांव का हैं जहां आरोपी युवक पिछले 1 साल से लगातार नाबालिगा के साथ ऐसा कर रहा था और जब पीडिता के पिता को इस बारे में पता चला तो आरोपी ने पीडिता के गांव में मौजूद अपने रिश्तेदारों की मदद से नाबालिगा को उठाने का प्रयास किया, लेकिन गांव वालों की मदद से आरोपी अपनी कोशिश में नाकाम रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने आरोप लगाया कि सिरसा निवासी आरोपी विनय पिछले काफी समय से उसकी नाबालिग बेटी पर किसी बात का दबाव बनाकर रेप करता आ रहा है। जब पिता को घटना के बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदारों की मदद से पीड़िता को उठाने का प्रयास भी किया, जिसमे आरोपी नाकाम रहे। एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि आरोपी युवक व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 450, 452, 506 व 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर रेड की गई है। एसएचओ का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
