टोहाना, 23 जून( नवल सिंह) : खंड के एक गांव की 15 साल मानसिक रूप से परेशान किशोरी के अपहरण के बाद गैंग रेप का मामला सामने आया है। लड़की का 9 दिन पहले अपहरण हुआ था जोकि जाखल से मिली। फिलहाल पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पूछताछ में लड़की ने दो लड़कों के शामिल होने की बात बताई है। वहीं यह भी पता चला है कि आरोपित युवक किसी साधन संपन्न परिवार के हैं। इस मामले में तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिनमें से एक लडका नाबालिग है। इससे पहले भी दिल्ली का निर्भया कांड हो या अन्य मामलो में नाबालिग लडको की भूमिका भी पाई जाती है जिसके चलते लगातार नाबालिगो के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग भी समय-समय पर उठाई जाती है। फिलहाल मामले के सभी आरोपियो को पुलिस ने राउंड अप कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले के अनुसार टोहाना के एक गांव की 15 साल की लड़की के लापता होने सूचना 13 जून को पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी लेकिन 9 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा थ। अचानक पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की जाखल रेलवे स्टेशन पर अकेली बैठी है। मौके पर जाकर पहचान की गई तो वह वहीं लड़की थी, जिसका अपहरण हुआ था। लडकी डरी सहमी परिजनो से मिली इसके बाद पुलिस ने लड़की को महिला पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लड़की का देर रात्रि फतेहाबाद में मेडिकल कराया। अभी तक लड़की से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि दो युवक उसे ले गए थे। उन्होंने उसे जाखल के किसी मकान में रखा जहां उसके साथ रेप किया।
डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास एक नाबालिग लडकी के अपहरण की शिकायत आई थी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस को लडकी बरामद हुई तथा जिसका मेडीकल करवाया गया तो उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तीन लडको के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा तीनो लडको को पुलिस ने राउंड अप कर लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
