8 जून(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद में एक बार फिर नाबालिग लड़की से हुए रेप का मामला सामने आया है। फतेहाबाद के रतिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को गांव के ही एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने में युवक के एक दोस्त ने भी उसका साथ दिया आरोपी युवक ने लड़की को दुकान में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस सब में शामिल उसका साथी दुकान के बाहर पहरा देता रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महिला थाना एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोककर नाबालिगा का अपहरण करने, रेप करने और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। महिला थाना एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि गांव के रहने वाले ललित नाम के युवक ने अपने साथी सुनील के साथ मिलकर छात्रा को हाथ पकड़कर दुकान के अंदर खींच लिया। आरोप है कि दुकान मालिक युवक ललित ने अपनी दुकान के शटर को बंद कर दिया और बाहर खड़ा हो गया। वहीं आरोपी सुनील ने दुकान के अंदर छात्रा के साथ रेप किया। घटना के बाद नाबालिग छात्रा ने घर जाकर अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि आरोपी ललित व सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएचओ का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
