दिल्ली में एक अफ्रीकन नागरिक के साथ बुरी तरह हुई जानलेवा मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमे कुछ लोग एक अफ्रीकन नागरिक को खम्बे में बांधकर रॉड लाठी डंडे से पिटाई कर रहे है। दरअसल लोगो का आरोप था की नाईजीरिइन नागरिक नशे की हालत में चोरी की घटना की अंजाम दे चुका था जिसके चलते लोगो ने उसे पकड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है की किस तरह ये लोग उस नागरिक को पीट रहे हैं घटना करीब एक हफ्ते पहले की दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की है। मामले से जुड़ी एक एफआईआर भी सामने आई है जिसमे एक शख्स ने मामला दर्ज कराया है की उसके यहा एक नाईजीरियन का रहने वाला शख्स चोरी करने आया था जिसके बाद सीडीयो से गिरने से उसको चोट लगी है। जबकि सच वीडियो में साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने पूरी लापरवाही दिखाई मामले में और नाईजीरिया के रहने वाले शख्स को जी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 24 सितम्बर की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
