13 April 2019 इंद्री: पिछले कई दिनों से हरियाणा की अनाज मंडिय़ों में जारी हड़ताल मंत्री कर्णदेव कांबोज व कुरूक्षेत्र विधायक सुभाष सुधा के प्रयासों से खत्म हो गई। प्रदेश की सभी मंडिय़ों के आढ़ती अपनी मांगों को लेकर हडताल पर थे । शनिवार को हरियाणा मंड़ी एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता व आल हरियाणा मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी की अगुवाई में एसोसिएशन के पदाधिकारी व इन्द्री मंड़ी के आढ़ती राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज से मिले और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
बता दें, मंड़ी व्यापारी गेंहु खरीद की पुरानी पद्धति को लागू करने व जे फार्म मिलने में आ रही दिक्कतों सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। मंत्री कर्णदेव कम्बोज ने व्यापारियों की मांगों से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराया और पुरानी पद्धति को बहाल करने के आदेश दिए।
मंत्री कर्णदेव कम्बोज ने आढ़तियों को संबोधित करते हुए गेंहुं खरीद में किसानों को कोई दिक्कत न आने और किसानों की सारी फसल खरीदने को कहा। प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगों को मान लिया ओर आज से मंडिय़ों की हड़ताल खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार से आश्वासन दिया है कि यदि आढ़तियों की पेमंट को एक सप्ताह से ज्यादा होता है तो सरकार आढ़तियों को ब्याज देगी। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
