1 May 2019 : देश मे जहां ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देने पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को माफी मांगनी पड़ी थी , वही आज अम्बाला पहूचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने जमकर चौकीदार चोर है के नारे लगवाए । नवजोत सिंह सिधु यहाँ पर कांग्रेस की प्रत्याशी कुमारी शैलजा के लिए प्रचार करने पहूँचे थे । पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की वहीं सिद्धू ने नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर जनता की खूब वाह वाही लूटी । नवजोत सिधु ने मोदी की नई फिल्म आने की बात करते हुए उसको ‘फेंकू नंबर- 1 का नाम दे डाला , साथ ही साथ मोदी के बनारस जाने का कारण बताते हुए सिद्धू ने मोदी की मिमिक्री करते हुए कहा कि’ भाइयो और बहनों मुझे बरेली इसलिए अच्छी लगती है क्योंकि झुमका यही गिरा था ‘ । सिद्धू प्रधानमंत्री पर एक बार फिर आक्रमक होते हुए बोले कि मोदी बात करोड़ो की करते है दुकान पकौड़ो की करते हैं और संगत भगोड़ों की । नवजोत सिंह सिधु ने हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा लड़की को किडनैप करने की कोशिश का मामला उठाया । सिधु ने कहा बेटी बचाने की बात करने वाले बेटी उठाने का काम कर रहे है । सिधु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 3g ओर 4g के लाइसेंस पूंजी पतियों को देने के आरोप लगाते हुए यहां तक कह डाला कि अम्बानी मोदी को रोज़ सुबह उठके गाना सुनते है कि नाच मेरी बुल बुल तुझे पैसा मिलेगा कहाँ कद्रदान अम्बानी ओर अडानी जैसा मिलेगा । अंबाला में सिद्धू के कार्यक्रम में शराबी भी थे , सिद्धू मंच से बोल रहे थे तो कुछ लोग बार बार शैलजा के नारे लगा रहे थे , मजबूरन सिद्धू को मंच से शराबी को मिमक्री करके चुप करवाना पड़ा और अंत मे सिद्धू शैलजा के लिए वोट की अपील कर आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
