
हरियाणा डेस्क:- अंबाला नगर निगम में सभी अधिकारियों, मेयर और पार्षदों ने मिलकर नगर निगम स्थापना दिवस मनाया । अंबाला शहर नगर निगम में पहली बार नगर निगम का स्थापना दिवस मनाया गया । मेयर अधिकारियों और पार्षदों ने मिलकर शपथ ली । जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने अच्छे काम किए उन्हें उत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र दिए गए । मेयर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वन पर सभी नगर निगम का स्थापना दिवस मना रहे है। आज अंबाला में सभी द्वारा शपथ ली गई है और जिन कर्मचारियों ने बेहतरीन कार्य किए है उन्हें प्रशंसा पत्र दिए गए है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है ये अभी शुरुआत है आगे भी इस तरीके के कार्य करते रहेगें । डिप्टी मेयर ने बताया कि नगर निगम स्थापना दिवस अंबाला से शुरू हुआ है पूरे हरियाणा में इस तरीके से सभी निगम द्वारा स्थापना दिवस मनाया जाना चाहिए । उन्होंने बताया कि मेयर ने आज सभी अधिकारियों को और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेवारियों के बारे में बताया गया है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
