उधमपुर में नॉर्दन कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि दुश्मन जब सीमा पर फेल हो गया है तो अब वो हमारे कैंपों को टारगेट कर रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल देवराज ने कहा कि उड़ी हमले के बाद हमने कैंपों की सुरक्षा पर 364 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। हमें सीमा पार से हो रही घुसपैठ को रोकना होगा। सीमा के इस ओर जो भी दुश्मन होगा, उसे हम मार गिराएंगे। आतंकियों के मददगारों को गिरफ्तार किया जाएगा। पिछले एक साल से हम आतंकवादियों के नेताओं को निशाना बना रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि बुरहान वानी की मौत कै बाद कश्मीर के कई युवा आतंक की राह पर बढ़ने लगे थे। सोशल मीडिया का भी इसमें अहम रोल था। उन्होंने कहा कि युवाओं के माता-पिता को अपने बच्चों को समझाना होगा। आतंक की राह पकड़े युवाओं के अभिभावकों को अपने बच्चों को सरेंडर करने के लिए कहना होगा। नॉर्दन कमांड के चीफ ने कहा कि आतंकवादियों की औसत उम्र सिर्फ 6 से 8 माह की ही है , सेना उन्हें मार गिरा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
