Thursday , 29 October 2026

धोनी और रोहित हैं IPL में सबसे ज्यादा कमाने वाले क्रिकेटर

अगर आप यह सोचते हैं कि आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई भारतीय कप्तान विराट कोहली ने की है तो आप गलत हैं, क्योंकि केवल महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा दो ही ऐसे क्रिकेटर हैं जो अभी तक इस टी-20 लीग से कमाई करने के मामले में एक अरब रुपए के आंकड़े को पार कर पाये हैं। विराट को इस सीजन में बेंगलुरु ने 17 करोड़ में खरीदा है, वहीं धोनी और रोहित शर्मा को उनकी टीमों ने 15-15 करोड़ में रिटेन किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में कुल वेतन 107.84 करोड़ रुपए है और वह कमाई करने के मामले में शीर्ष पर काबिज हैं। धोनी के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा का नंबर आता है। जिन्होंने आईपीएल से अब तक 101.60 करोड़ रूपये अपनी जेब में डाले हैं। पेशेवर खिलाड़ियों के वेतन की डिजिटल गणना करने वाले ‘मनीबॉल’ से यह गणना की गयी है, जिसकी रिपोर्ट इंडियास्पोर्ट.सीओ ने जारी की है।

 

आईपीएल में 11 वर्षों में खिलाड़ियों के वेतन पर फ्रेंचाइजी टीमों ने लगभग 4,284 रूपये से अधिक खर्च किये हैं। इस दौरान कुल 694 क्रिकेटरों को अनुबंधित किया गया। इनमें 426 भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं, जिन्होंने लगभग 23.54 अरब रूपये का अनुबंध हासिल किया है जो कि आईपीएल में खिलाड़ियों के कुल वेतन का लगभग 55 प्रतिशत है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *