नेशनल डेस्क: देश पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 57वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत देश के अन्य बड़े नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राहुल गांधी ने जवाहर लाल नेहरू की कही गई बात के साथ उनकी फोटो शेयर की है।जिसमें लिखा है, ”बुराई अनियंत्रित होती है और बुराई ने पूरी व्यवस्था को जहर दिया है।” राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उनके विवेकपूर्ण शब्दों को याद कर रहा हूं।”

कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर किया कुछ ऐसा
कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि हैशटैग #RememberingNehru चलाया है। इसके साथ ट्वीट किया है, ”आज हम पंडित जवाहरलाल नेहरू को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने भारत और दुनिया के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया है। वे महान बुद्धि के व्यक्ति थे, आधुनिक भारत के निर्माता और सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने भारत की आजादी, लोकतंत्र और आगे के विकास के लिए जोरदार लड़ाई लड़ी थी।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
