Thursday , 10 September 2026

दुनिया को अलविदा कहकर चले गए एक्टर बिक्रमजीत, कोरोना से थे संक्रमित

नेशनल डेस्क:  अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का आज सुबह मुम्बई के सेवन हिल्स अस्पताल में निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे और पिछले हफ्ते ही उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सेना से रिटायर होने के बाद 2003 में हिंदी फिल्मों की दुनिया में डेब्यू करने के बाद बिक्रमजित कंवरपाल ने कई लोकप्रिय हिंदी सीरियलों और वेब शोज में भी काम किया था और सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिक्रमजीत को 1989 में भारतीय सेना में कमिशन किया गया था

हिमाचल प्रदेश के सोलन में 1968 में जन्मे बिक्रमजीत कंवरपाल भारतीय सैन्य अधिकारी द्वारकानाथ कंवरपाल के बेटे थे जिन्हें 1963 में कीर्ति चक्र से नवाजा गया था। बिक्रमजीत को साल 1989 में भारतीय सेना में कमिशन किया गया था और वो साल 2002 में भारतीय सेना से एक मेजर के तौर पर रिटायर हुए थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *