नेशनल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला को दिल्ली हाई कोर्ट ने फटकार लगाते हुए उन पर 20 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाय़ा है। दरअसल, जूही चावला की ओर से 5G तकनीक के खिलाफ याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। शुक्रवार को अपना फैसला सुनाते हुए अदालत ने एक्ट्रेस पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही HC का लिंक शेयर करने पर भी फटकार लगाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जस्टिस जेआर मिधा की पीठ ने कहा कि, ‘पूरी याचिका लीगल एडवाइज पर आधारित थी, जिसमें कोई तथ्य नहीं रखे गए। याचिकाकर्ता ने पब्लिसिटी के लिए अदालत का कीमती वक्त बर्बाद किया। यह इसी बात से जाहिर होता है कि उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही का वीडियो लिंक अपने फैंस के साथ शेयर किया. अदालत की कार्यवाही के दुरुपयोग के लिए जूही चावला पर जुर्माना लगाया गया।‘
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
