नेशनल डेस्क: दिल्ली से 11:55 पर रोहतक पहुंची आईएमयू रेलगाड़ी जिसकी चार बोगियों में आग लग गई,जिसको बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। इस रेलगाड़ी को 4:15 बजे वापसी दिल्ली के लिए रवाना होना था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
3 डिब्बे पूरी तरह से आग की चपेट में
मिली जानकारी के अनुसार, एएमयू जो कि दिल्ली से रोहतक पहुंची थी यार्ड में खड़ी हुई थी, इसके लास्ट के 3 डिब्बे पूरी तरह से आग की चपेट में आ गए और चौथे डिब्बे में आग कम पहुंचने पर चौथे डिब्बे का बचाव हो गया।

इतना ही नहीं साथ ही एक डीजल लोको शेड इंजन जो कि ही साथ ट्रैक पर खड़ा हुआ था उसके इंजन में आग लग गई। इंजन को समय रहते दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच जाने पर उसे बचा लिया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
