हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक गोदाम में आग लगने से हडकंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक निप्पॉन का पेंट गोदाम दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर गांव रालियावास में बना हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे गोदाम के एक हिस्से में अचानक आग लग गई। उस वक्त गोदाम में कुछ कर्मचारी मौजूद थे। इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझ पाते आग तेजी से फैल गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। शुरुआत में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की।
कुछ ही मिनटों में आग पूरे गोदाम में फैल गई। आग की भयावहता को देखते हुए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और बावल से अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। रात भर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गोदाम में करोड़ों रुपये का पेंट रखा हुआ था। आग लगने से ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
