हरियाणा डेस्क: दिल्ली में करोना ले लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। तो वहीं बढ़ते मामलों की वजह से दिल्ली बीते कुछ दिनों से ऑक्सीजन की परेशानी का सामना कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि राजधानी में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के साथ ही दिल्ली पिछले कुछ दिनों से ऑक्सीजन संकट का सामना कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सभी राज्यों के लिए ऑक्सीजन कोटा तय करता है। उन्होंने कहा कि, हमारे ऑक्सीजन के बढ़े हुए कोटे में ओडिशा से भी ऑक्सीजन आना तय है, इसलिए ऑक्सीजन को दिल्ली पहुंचने में कुछ समय लगेगा। हम यह देखने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या हम हवाई मार्ग से ऑक्सीजन ला सकते हैं।
CM अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी की बात
तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी की बात है। ऑक्सीजन ट्रकों की आवाजाही को लेकर दोनों सरकारों के बीच बातचीत हुई। बता दें, ऑक्सीजन को लेकर दोनों राज्य सरकारों के बीच में विवाद चल रहा था। तो वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
