अंबाला, 11 जनवरी: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूरा होने पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का पुनरुत्थान बताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री अनिल विज ने कहा, “500 वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम के जन्मस्थान पर अनाधिकृत कब्जा समाप्त हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। आज यह कार्यक्रम पूरे देश ने लाइव देखा, यह हमारे लिए गौरव का क्षण है।”
कांग्रेस पर तंज: “न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी”
दिल्ली चुनावों में कांग्रेस द्वारा महिलाओं को ₹2500 देने की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का हाल ऐसा है जैसे ‘न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी’। चुनावों से पहले वे झूठी घोषणाएं कर रहे हैं।”
पंजाब आंदोलन पर केजरीवाल को घेरा
पंजाब में किसान आंदोलन और किसान नेता गुरनाम सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती तबीयत को लेकर विज ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आंदोलन वहीं हो रहा है। केजरीवाल बड़े-बड़े बयान देते हैं, लेकिन किसानों के पास जाकर उनसे बात करना जरूरी नहीं समझा। कोर्ट ने भी दिशा-निर्देश दिए थे, लेकिन उनकी पालना नहीं हुई।”
“चुनावी ज्ञान क्यों?”
आम आदमी पार्टी की नीतियों पर निशाना साधते हुए विज ने कहा, “आप पार्टी को जनता का ख्याल चुनाव के समय ही क्यों आता है? पिछले 10 सालों में उन्होंने क्या किया? अब वे टेंपो और ऑटो चालकों को सुविधाएं देने की बात कर रहे हैं, लेकिन शर्त यह है कि उन्हें दोबारा सत्ता में लाया जाए।”
मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस और आप पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें “हवा में वादे करने वाली पार्टियां” करार दिया। साथ ही, उन्होंने सनातन धर्म के आयोजनों और उनकी समझ पर टिप्पणी करने वालों को भी आड़े हाथों लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
