Monday , 14 September 2026

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, आपस मे भीड़ गए दो ट्रक

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,,,,,,,,दरअसल नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों में जबरदस्त टक्कर हो गई,,,,,,,हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का मलबा हाइवे पर दूर तक फैल गया,,,,,,,,वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया,,,,,, वही हादसे की वजह से नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया,,,,,,,, जिसे सुचारू करने में भी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी,,,,,,,,,,, वहीं मामले में पुलिस ने बताया कि एक ट्रक खराब होने की वजह से सड़क किनारे खड़ा था,,,,,, और पीछे से आ रहा ट्रक उस ट्रक में जा भिड़ा,,,,,,,,जिसके चलते ये हादसा हो गया,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं मौके पर मौजूद एक ट्रक चालक ने बताया कि उनके ट्रक के टायर खराब होने की वजह से वो अपना ट्रक रोड पर साइड में खड़ा कर रिपेयर कर रहे थे,,,,,,,, कि इतने में पीछे से आ रहे ट्रक ने उनके ट्रक में टक्कर दे मारी,,,,,,उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को कई बार रुकने का इशारा भी किया था,,,, लेकिन नींद में होने की वजह से ट्रक चालक रुक नहीं पाया और ये हादसा हो गया,,,,,,

दरअसल आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता रहता हैं,,,,,, और लोग हादसों का शिकार होते रहते हैं,,,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *