Sunday , 26 July 2026

डेरा सच्चा सौदा के डेरे में जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस,डेरा आगाह

डेरा सच्चा सौदा के डेरे में सिरसा पुलिस ने नोटिस भेज डेरा प्रशासन को आगाह किया है की किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन से पूर्व प्रशासन की अनुमति लें। किसी भी तरह के कार्यकर्म से पहले प्रशासन को सूचित करना जरुरी है। ऐसा पुलिस प्रशासन ने इसलिए किया है की आगामी 25 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह जी का जन्म दिवस है, जोकि हर बार की तरह इस बार भी मनाया जायेगा। जिसमे काफी संख्या में भीड़ के इक्कठा होने की आशंका है। प्रशासन नहीं चाहता कि पहले की तरह किसी भी प्रकार की कोई हरकत हो ,जिसे देखते हुए कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए डेरे में नोटिस भेजा गया है, कि किसी भी तरह के आयोजन से पूर्व जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। अगर बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम किया गया ,तो कारवाही की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *