नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के नारनोल रोड़ पर आज सुबह सीमेंट से भरे ट्राले की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्राला छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया और आगामी कार्यवाही में जुट गई । बीच बजार हुआ ये हादसा इतना भयानक था कि मरने वाले की बॉडी बुरी तरह से रोड पर चिपक गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीँ दूसरी तरफ ग्रामीणों ने पुलिस पर एक घण्टे देरी से पहुँचने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस कभी भी बाजार में गश्त नही करती और ना ही बस स्टैंड पर किसी पुलिस वाले की ड्यूटी होती है जिसके कारण आए दिन बीच बाजार हादसे होते रहते है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
