Tuesday , 3 November 2026

ट्राले की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के नारनोल रोड़ पर आज सुबह सीमेंट से भरे ट्राले की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्राला छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया और आगामी कार्यवाही में जुट गई । बीच बजार हुआ ये हादसा इतना भयानक था कि मरने वाले की बॉडी बुरी तरह से रोड पर चिपक गई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीँ दूसरी तरफ ग्रामीणों ने पुलिस पर एक घण्टे देरी से पहुँचने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस कभी भी बाजार में गश्त नही करती और ना ही बस स्टैंड पर किसी पुलिस वाले की ड्यूटी होती है जिसके कारण आए दिन बीच बाजार हादसे होते रहते है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *