लुधियाना, 20 जुलाई। देशभर में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर लुधियाना में भी देखने को मिला। बता दें कि ट्रांसपोर्टर डीजल व टोल प्लाजा में कटौती करने को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी प्रदर्शन के तहत ट्रांसपोर्टर्स ने अपनी गाड़ियों को बंद कर चक्का जाम किया हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस बारे में ट्रांसपोर्ट यूनियन का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार ट्रक यूनियन की मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही। वहीं लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमत से नाखुश ट्रांसपोर्टर ने विरोध प्रदर्शन का यह तरीका अपनाया ताकि सरकार तक अपनी बात पहुंचा सके।
वहीं प्रदर्शन कर रहे ट्रांसपोर्टर ने सरकार को चेताया कि उनकी मांगों को जल्द ही अमल में नहीं लाया गया तो इसका अंजाम बहुत ही बुरा होगा। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल से लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
