Tuesday , 28 July 2026

टोहाना दो सड़क हादसों में गई दो लोगों की जान

टोहाना, 28 अगस्त(नवल सिंह): टोहाना उपमंडल के गांवों में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलो में परिजनों के बयानों के आधार पर कार्यवाही करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों कर हवाले कर दिया। एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई बहन को अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें भाई कि मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अग्रोहा मडिकल रेफर किया गया। वहीं दूसरा सड़क हदसा स्कूटी और बैलगाड़ी की टक्कर से हुआ जिसमें स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भोला राम गांव रूपावाली का रहने वाला था जोकि अपने किसी काम से गांव कुला जा रहा था कि रास्ते में बैलगाड़ी से टकरा गया और उसके मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इस बारे में थाना सदर प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि दो अलग- अलग सड़क हादसों में दो लोगो की मौत हुई है तथा एक महिला सहित दो लोग घायल हुए है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलो में परिजनों के बयान पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *