Sunday , 26 July 2026

मां और बेटी की बैट से पीट-पीट कर हत्या

नोएडा: गौर सिटी-2 में एक मां और उसकी मासूम बेटी की बेरहमी से बैट से पीट-पीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतकों के नाम अंजलि अग्रवाल और मणि कनिका है। पुलिस इस घटना में लूट की वारदात से इंकार कर रही है। परिवार में 6 सदस्य बताए जाते है जिसमें एक बेटा घटना के बाद से गायब है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बताया कि अंजली के रिश्तेदार 4 दिसंबर की शाम से लगातार फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। महिला के पति व्यापार के संबंध में कहीं बाहर गए हुए हैं। उसके ससुर एक विवाह समारोह में गए हुए थे। महिला का बेटा प्रखर उर्फ राघव , जो मयूर पब्लिक स्कूल में 10वीं का छात्र है। घटना के बाद से गायब बताया जा रहा है।

पुलिस को शवों के पास लकड़ी का बैट पड़ा मिला जिस पर खून के निशान है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई सुराग मिलने से पुलिस इंकार कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *