टोहाना, 4 अगस्त(नवल सिंह): टोहाना की श्री कृष्ण गौशाला में 8 गोवंश की मौत से हड़कंप मच गया। वैसे भी प्रदेश में गौवंश चर्चा का विषय है और ऐसे में टोहाना की गौशाला में अचानक हुई 8 गायों की मौत फिर से चिंता का विषय बन गया है।
गौरक्षा दल के सदस्यों का कहाना है कि यहाँ वर्षों पुरानी दलदल भी इस समस्या का एक कारण है। जिसमें कई बार गोवंश फस जाता है और उसको निकालने के बाद गोवंश का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। इतना ही नहीं कई बार किसी कारणवश अगर निकालने में देरी हो जाए तो इसमें गोवंश की मृत्यु भी हो जाती है। यहां के सेवा करने वाले बताते हैं कि दलदल एक बड़ी समस्या है काफी बार मिट्टी डलवाई गई परंतु समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही। उनका कहना है कि बूढ़ी निर्बल वह छोटी गोवंश इसका शिकार जल्दी से हो जाते हैं। वहीं कुछ बीमार गाय भी इसका शिकार होती है।
गौ रक्षा दल के गौरव ने बताया कि किसी समय यहां गौशाला में 3000 के लगभग गोवंश था परंतु आज इसकी संख्या घटकर 1300 के करीब रह गई है। वो कहते है दलदल को दूर करने के साथ में गोवंश का रखरखाव करने के लिए उचित सरकारी मदद भी दी जानी चाहिए। गौशाला के प्रधान विनोद गुप्ता का कहना है कि यहां का ओवर आल बजट लगभग एक करोड़ है वही सरकारी मदद नाम मात्र की मिलती है शहरवासियों में गौ सेवकों के सहयोग से ही इस गौशाला को चलाया जा रहा है उनका कहना है कि 10 लाख के करीब पैसा इस दलदल को ठीक करने में चाहिए वही गोवंश के रखरखाव व पोषण के लिए भी उन्हें और सरकारी मदद की जरूरत है।
यहां ये बता दे कि यह शहर की सबसे पुरानी गौशाला है इसे बने हुए लगभग 43 वर्ष हो चुके है। गौवंश की संख्या आज लगभग 1300 है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
