Sunday , 13 September 2026

जालंधर में मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने HDFC बैंक के वैन से एक करोड़ 14 लाख लूट लिए

चंडीगढ,10नवम्बर। पंजाब के जालंधर जिले के भोगपुर के निकट  शुक्रवार को मोटर साईकिल सवार सशस्त्र बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक के वैन से दिनदहाडे एक करोड 14 लाख रूपए लूट लिए।
      जालंधर से वैन में दो करोड रूपए बेंक के एटीएम में डालने के लिए रवाना किए गए थे। वैन को भोगपुर ले जाया जा रहा था कि शुक्रवार दोपहर बाद मोटर साईकिल सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और एक करोड 14 लाख रूपए लूट लिए।
    लुटेरों ने चालक को वैन रोकने को मजबूर किया और बाद में हथियारों के बल पर दो बैंक कर्मचारियों व दो सुरक्षा गार्डों को किसी तरह का शोर करने से रोका। इसके बाद वैन से करीब एक करोड 14 लाख लूटकर फरार हो गए। पुलिस इलाके की  घेराबंदी करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *