Wednesday , 28 October 2026

जाटों से किए वादे सरकार को पूरे करने चाहिए : जाट नेता यशपाल मलिक

जाट धर्मशाला में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में जाट नेता यशपाल मलिक पहुंचे और पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि 25 मार्च को जसिया में सर छोटू राम के नाम पर एक शिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया जा रहा है, जिसका न्यौता देने वो आज यहां आए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए यशपाल मलिक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को जाटों से किये गए अपने वादे पूरे करने चाहिए क्योंकि हरियाणा में जाट आरक्षण के नाम पर जो कुछ भी हुआ उसमे सरकार की साजिश थी।
वहीं इस मौके पर यशपाल मालिक ने कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने की चाहत में वो हरियाणा के लोगो को बाँटने का काम कर रहा है। लेकिन अब उसकी हालत ये है कि ना वो बीजेपी का रहा और ना ही वो अपनी पार्टी बना पा रहा और यदि उसकी पार्टी बनती भी है तो सरकार ही उसे पार्टी बनाने के लिए पैसा देगी लेकिन पार्टी बनने पर उसका हाल हरियाणा के पूर्व ग़ृह मंत्री और हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा से भी बुरा होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *