सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने तोशाम हल्के के अलखपुरा, भुरटाना ,खानक सहित एक दर्जन गांवों का दौरा कर आगामी 29 अप्रैल को दिल्ली के राम लीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा से कांग्रेस के कार्यकर्ता हज़ारों की संख्या में 29अप्रैल को दिल्ली पहुंचेंगे। किरण चौधरी ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार की जन विरुद्ध नीतियों से हर वर्ग दुखी है। उन्होंने प्रदेश में लगातार हो रहे धरनों का जिम्मेदार भी भाजपा सरकार को ठहराया। वहीं इस दौरान उन्होंने इनलो बसपा के गठबंधन पर कहा कि इस गठबंधन का प्रदेश की राजनीति पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। किरण चौधरी का इस गठबंधन के बारे में कहना है कि इनेलो ने अपना जनाघार खिसकता देखकर बसपा से गठबन्घन किया है। परंतु जनता आने वाले चुनाव में इनका साथ नही देगी और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से आगामी चुनाव में केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
