टोहाना, 28 जुलाई(नवल सिंह): महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस ने’ दुर्गा शक्ति रैपिड ऐक्शन फोर्स’ का गठन किया है। यह फोर्स अब मनचलों पर नकेल कसने का काम करेगी। यह बात ‘दुर्गा शक्ति रैपिड ऐक्शन फोर्स’ प्रभारी अंग्रेजों देवी ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को फोर्स की विस्तृत जानकारी देते हुए कही। उन्होंने छात्राओं को ‘दुर्गा शक्ति रैपिड ऐक्शन फोर्स’ की जानकारी देते हुए लांच की गई एप के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ कहीं कोई छेडख़ानी की घटना होती है तो वह तुरंत एप के बटन को दबा दे जिससे नजदीकी महिला पुलिस को लोकेशन का पता चल जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
