गुरुग्राम, 31 अगस्त(सतीश कुमार राघव): साइबर सिटी गुरुग्राम में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पीड़िता के बयान पर पुलिस नेआरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है जब पीड़िता अपने घर के सामने खड़ी थी तभी आरोपी पीयूष पीड़िता को बहला फुसलाकर उसे अपार्टमेंट में बने बेसमेंट में ले गया जहाँ उसने नाबलिक के साथ घिनौना काम किया। पीड़िता ने आरोपी के चुंगल से छूटकर सारी घटना अपनी माँ को बताई। जिसके बाद पीड़िता की माँ ने मामले की शिकायत गुरुग्राम पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की माँ की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
बता दें, पीड़िता एक निजी प्राइवेट स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। फिलहाल पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
