भादरा बाजार में एक महिला से चैन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। घटना तब घटी जब महिला अपनी सास के साथ बाजार किसी काम के लिए आई हुई थी कि रास्ते में मुँह ढक कर आए एक आरोपी ने महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। भीड़ ने घटना स्थल से ही एक आरोपी को दबोच लिया और उसकी जम कर धुनाई करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चेन स्नेचिंग की ये पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है चैन स्नेचिंग करने वाले तीन लोग थे। जिसमें एक आरोपी को भीड ने पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तफतीश शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
