Monday , 27 July 2026
चंडीगढ़ की फर्नीचर मार्केट पर चला बुलडोजर: प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी, 1000 पुलिसकर्मी तैनात, मोहाली रोड सील

चंडीगढ़ की फर्नीचर मार्केट पर चला बुलडोजर: प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी, 1000 पुलिसकर्मी तैनात, मोहाली रोड सील

चंडीगढ़ | 20 जुलाई 2025 : चंडीगढ़ की सेक्टर-53/54 स्थित फर्नीचर मार्केट में प्रशासन ने आज बड़ा एक्शन लिया। सरकारी जमीन पर वर्षों से अवैध रूप से चल रही दुकानों को हटाने के लिए सुबह से बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। करीब 1000 पुलिसकर्मी, महिला अधिकारी, क्विक रिस्पांस टीमें (QRT), फायर ब्रिगेड, और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशासन ने दुकानदारों को पहले ही कई नोटिस जारी किए थे, लेकिन ज्यादातर दुकानदारों ने सामान नहीं हटाया। अब उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई है। डीसी निशांत कुमार यादव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अराजकता से सख्ती से निपटें।

कार्रवाई के चलते मोहाली जाने वाली मुख्य सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। नगर निगम मलबा हटाने का कार्य कर रहा है, जबकि इंजीनियरिंग विभाग तकनीकी सहायता दे रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *